Saturday, 20 October 2012
श्रंगार रस
Friday, 19 October 2012
मानव रत्न
दुनियां की भीड़
में,
तलाशता मानव रत्न।
मिला न कोई,
मिला तो सिर्फ एक
मानव रत्न।
तराशा जिसे अपनी
चारित्रिक
अंगुलियों से।
चमकाया अपनत्व की
पालिश
से जिसे।
Thursday, 18 October 2012
दुनियां के लिए
अपनी दोनों आंखों के,
सपने दे दो मुझे।
खुशियां तुम जमाने भर की,
जिन्दगी से मेरी ले लो मुझसे।
न करना गिला अपनों से,
सहारा अपनों का ले लो मुझसे।
न देखो जमाने की तरफ
रफ्तार वक्त की बहुत है।
देखो निगाहों से मेरी,
दुनिया की टोक बहुत है।
बनाना दुनियां को अपना है,
शक का पर्दा हटा दो
अपने लिए नहीं दुनियां के लिए।
----
Wednesday, 17 October 2012
यादों का सफ़र
यादों के साए में
तमाम उम्र गुज़ार
दूं,
याद में तेरी
आंखों के क्या
लहू का एक एक कतरा
भी लुटा दूं।
भुला न सका तेरी
याद का,
एक एक पल सुबह शाम
के नाम का
मिटा दूंगा हर एक
अक्षर
तेरे लिए अपने नाम
का।
यादों के इस बोझ
को लिए
तय कब तक करना
होगा
सफ़र जिन्दगी का
लिए सहारा तेरे
नाम का।
सहनी कब तक होगी,
सह कर भी न सही
जाती
भुलाए नही भूलती
तेरी यादें,
शेष रह जाती है
तब भी जिन्दगी
में
छुपाए नहीं छुपती
अपनों में भी
कहां,
तलाश लेती हैं
आकर मुझे यहां तेरी
यादें।
यादों के सुनहरे
मोती
बंधी हुई है
प्रीत के तार में
याद बस रहे
बिखर न जाए
तेरी यादों की ये
लड़ी।
-----
Tuesday, 16 October 2012
अब अन्धकार न देना
एक दिन हम साथ
होंगे।
जिन्दगी को साथ
निभाएंगे।।
तेरे लिए हर दिन
नया लाएंगे ।।।
तुझे एक नज़र
देखेंगे,
अपनी तसल्ली के
लिए।
मालूम है देखते ही
रूठ जाओगी,
एक बार फिर
मनाएंगे
आने वाली जिन्दगी
के लिए।।
सुबह का कोहरा यूं
छटने लगा,
सामने चेहरा तुम्हारा
यूं दिखने लगा।
चांद दूज का दिन
में जैसे दिखने लगा।।
तेरे नूर पर है
सुबह की लालिमा
याद दिलाती है आने
वाले कल की
इन्तज़ार है उस
पल का, कब होगा मिलन
आने वाली सुबह का।
कत्ल तूने किया
जिगर
इसलिए मैं कातिल
हूं,
गुनाह तूने किया
इसलिए मैं गुनहगार
हूं,
बरी तूने कराया,
इसलिए मैं निर्दोष
हूं।
आंखों के तेरे दो
मोती
टिमटिमाते तारे
नील गगन में,
रोशनी तुम्हीं ने
दी
शमा को रौशन किया
अब उसे बुझाकर
अन्धकार न देना।
नज़रों के झुरमुट
से गुजरता हूं मैं
एक नज़र टकरा जाती
है मुझसे,
दुनिया की चकाचौंध
में
एक शमा टकराती है
मुझसे।
दीप कई पर ज्योति
एक
वाणी एक मुख अनेक
चेहरे कई पर
पहचान एक।
-----
Subscribe to:
Posts (Atom)